Showing posts with label Jagjit Singh. Show all posts
Showing posts with label Jagjit Singh. Show all posts

Monday, February 28, 2011

अपना ग़म भूल गए तेरी जफ़ा भूल गए


अपना ग़म भूल गए तेरी जफ़ा भूल गए
हम तो हर बात मोहब्बत के सिवा भूल गए

हम अकेले ही नहीं प्यार के दीवाने सनम
आप भी नज़रें झुकाने की अदा भूल गए

अब तो सोचा है के दामन ही तेरा थामेंगे
हाथ जब हमने उठाये हैं दुआ भूल गए

शुक्र समझो या इसे अपनी शिकायत समझो
तुमने वो दर्द दिया है के दवा भूल गए

Tuesday, October 12, 2010

अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें



अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें,
हम उनके लिए जिंदगानी लुटा दें

हरेक मोड़ पर हम ग़मों को सज़ा दें
चलो ज़िन्दगी को मोहब्बत बना दें

अगर खुद को भूलें तो कुछ भी न भूलें,
के चाहत में उनकी खुदा को भुला दें

कभी गम की आंधी जिन्हें छू न पाए
वफाओं के हम वो नशेमन बना दें

क़यामत के दीवाने कहते हैं हम से
चलो उनके चेहरे से पर्दा हटा दें

सजा दे सिला दे बना दे मिटा दे
मगर वो कोई फैसला तो सुना दे

Monday, March 22, 2010

Tum Baithe ho



तुम बैठे हो, लेकिन जाते देख रहा हूँ,
मैं तनहाई के दिन आते देख रहा हूँ...


आने वाले लम्हे से दिल सहमा है,
तुमको भी डरते घबराते देख रहा हूँ।


कब यादों का ज़ख्म भरे, कब दाग मिटे,
कितने दिन लगते हैं भुलाते देख रहा हूँ॥ :-)


उसकी आँखों में भी काजल फैला है,
मैं भी मुढ के जाते जाते देख रहा हूँ॥


- जावेद अख्तर 
the sheer simplicity of this gazal is amazing. written by Javed Sa'b and sung by Jagjit ji. the third 'sher' is my favorite. and yours?