Showing posts with label Shiv Mangal Singh Suman. Show all posts
Showing posts with label Shiv Mangal Singh Suman. Show all posts

Sunday, February 07, 2010

मैं नहीं जाता

मैं नहीं जाता
किसी के द्वार
बिना मनुहार
अथवा
समय की पुकार के।

अनमाँगा दंडकारणय भी
फलता है
लंका का स्वर्ण
सिर्फ, जलता है
जलता है।

- शिव मंगल सिंह सुमन